
रिपोर्ट- नीरज कुमार त्रिपाठी
नई दिल्ली। जनकपुरी क्षेत्र में पर्यावरण संरक्षण गतिविधि के अंतर्गत जनक जिला के कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। यह बैठक नारी शक्ति प्रमुख सुश्री पलकी वर्मा के नेतृत्व में सम्पन्न हुई, जिसमें पर्यावरण संरक्षण के विभिन्न आयामों से जुड़े कुल 23 कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
बैठक में प्रांत सह संयोजक पुनीत सूद ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन प्रदान किया और पर्यावरण संरक्षण के प्रति सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के समापन पर अंकित चौधरी द्वारा कार्यकर्ताओं को उनके निजी क्षेत्रों में रोपण हेतु 100 अश्वगंधा के पौधों सहित 25 अन्य वृक्षों के पौधे वितरित किए गए। इस पहल का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण को जन-जन तक पहुंचाना और हरित क्षेत्र को बढ़ावा देना है।
कार्यक्रम की जानकारी पेड़ प्रमुख, जनक जिला, पर्यावरण संरक्षण गतिविधि के नवीन मल्होत्रा द्वारा दी गई।
