
रिपोर्ट- नीरज कुमार त्रिपाठी
नई दिल्ली। भारतीय भाषाओं में न्याय प्रणाली एवं विधि शिक्षा के विस्तार को लेकर शुक्रवार, 10 अप्रैल 2026 को सर्वोच्च न्यायालय स्थित एससीबीए लाउंज में भारतीय भाषा अभियान की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उत्तर भारत क्षेत्र के क्षेत्रीय संयोजक राघवेंद्र शुक्ल ने की।
बैठक में संगठनात्मक विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई तथा पूर्व बैठकों में निर्धारित कार्यों की समीक्षा करते हुए उनका वृत्त प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया। इसके साथ ही आगामी अध्ययन मंडल की रूपरेखा, विषय और वक्ता भी तय किए गए।
बैठक में कृष्ण कुमार शर्मा (प्रांत सह संयोजक, दिल्ली), बृजेन्द्र ढुल (इकाई पालक, सर्वोच्च न्यायालय इकाई), पुनीत श्योराण, विनय शर्मा, रोहित सिंह राजावत, प्रिंस कुमार, शिव कुमार, मुकेश कुमार, मन्नू एवं मानसी सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
निर्णय लिया गया कि प्रत्येक माह की भांति इस माह भी अध्ययन मंडल संगोष्ठी का आयोजन तृतीय शुक्रवार, 17 अप्रैल 2026 को सायंकाल किया जाएगा। इस बार संगोष्ठी का विषय “सामाजिक समस्याएं व कार्यकर्ताओं की भूमिका” निर्धारित किया गया है। इस अवसर पर राघवेंद्र शुक्ल, अधिवक्ता सर्वोच्च न्यायालय एवं क्षेत्रीय संयोजक उत्तर भारत क्षेत्र, मुख्य वक्ता के रूप में उद्बोधन देंगे।
कार्यक्रम में भारतीय भाषा अभियान से जुड़े सर्वोच्च न्यायालय के कार्यकर्ताओं के साथ-साथ अनेक प्रबुद्ध अधिवक्ताओं को आमंत्रित किया जाएगा।
