वीएस कोचिंग क्लासेस, होलागढ़ में मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस, 101 तुलसी के पौधे वितरित।।

रिपोर्ट- प्रशान्त त्रिपाठी ‘भरुहिया’

होलागढ़, प्रयागराज। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर तहसील सोरांव के होलागढ़ स्थित वीएस कोचिंग क्लासेस में प्रयाग पर्यावरण संगठन द्वारा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए छात्र-छात्राओं को पौधरोपण के लिए प्रेरित किया गया।होलागढ़ बाजार स्थित शिव मंदिर के पीछे पटेल नगर रोड पर संचालित वीएस कोचिंग क्लासेस में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रयाग पर्यावरण संगठन ने 101 तुलसी के पौधों का वितरण किया। साथ ही उपस्थित छात्र-छात्राओं को अपने जन्मदिन पर केक काटने के साथ कम से कम एक पौधा लगाने का संकल्प भी दिलाया गया।कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को पौधरोपण और वृक्षों के संरक्षण में अपनी सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।

इस अवसर पर प्रयाग पर्यावरण संगठन के अध्यक्ष अभय द्विवेदी, उपाध्यक्ष सौरव यादव, सोशल मीडिया प्रभारी प्रशांत भरुहिया (कवि जी), परमानन्द शुक्ला, विष्णु त्रिपाठी, अंकुश द्विवेदी, करन यादव तथा वीएस कोचिंग क्लासेस के भास्कर मिश्रा, आदित्य सिंह, जितेन्द्र कुमार सहित संगठन के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने पर्यावरण संरक्षण और अधिक से अधिक पौधे लगाने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!