
#रिपोर्ट- पी० एन० शर्मा रायबरेली।
रायबरेली। 38 वाँ श्री कृष्ण जन्म महोत्सव एवं सिद्धि कला वीथिका राष्ट्रीय कला केन्द्र का वार्षिकोत्सव का समापन समारोह हर्षोल्लास के साथ सिद्धि कला वीथिका मुख्यालय एवं एकता सदन गुलाब रोड पर सम्पन्न हुआ। समारोह के मुख्य अतिथि प्रदेश के मा0 राजमंत्री संजीव कुमार गोंड समाज कल्याण अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण विभाग रहे, विशिष्ट अतिथि ए0सी0एस0टी0 आयोग उ0प्र0 के उपाध्यक्ष जीत सिंह खरवार एवं पूर्व मंत्री सुभाष खरवार एवं जिला पंचायत सदस्य मोहन सिंह कुशवाहा रहे।
बता दें कि सर्व प्रथम मंत्री द्वारा भगवान श्री कृष्ण जन्म स्थान प्रतिकृति पर पूजार्चना सम्पन्न हुआ तत्पश्चात् दीप प्रज्ज्वलित कर सांस्कृतिक समारोह का शुभारम्भ किया गया। समारोह को सम्बोधित करते हुए राज्यमंत्री ने कहा कि पिछले 38 वर्षों से अनवरत चल रहे इस महोत्सव के लिए श्री माता वैष्णोदेवी के आहिस चित्रकार शिवशंकर वर्मा अभी सांस्कृतिक आयोजन से वसुधैव कुटुम्बकम् का संदेश जाता है। उन्होनें चित्रकार शिवशंकर वर्मा एवं सिद्धि कला विधिका द्वारा भारत के विभिन्न प्रदेशों में किये जा रहे कला के संरक्षण व संवर्धन के लिए बधाई दी। अपने संविधान में पूर्व मंत्री सुभाष खरवार ने भगवान श्री कृष्ण के आदर्शों पर चलने और सच्चे कर्मयोगी की तरफ देश सेवा करने की बात कही। उन्होंने अपने ओजस्वी सम्बोधन में श्री जीत सिंह खरवार उपाध्यक्ष एससी एसटी आयोग ने भी संस्था द्वारा कला के क्षेत्र में किये गये कार्यों की प्रसंशा की और भगवान श्री कृष्ण के जीवन आदर्शों पर प्रकाश डाला। इससे पूर्व अतिथियों का स्वागत हरिशंकर शर्मा ने पैच लगाकर करते हुए अंगवस्त्र भी भेंट किया। अपने सम्बोधन में सिद्धि कला वीथिका के महासचिव चित्रकार शिवशंकर ने कहा कि महोत्सव भगवान की कृपा और प्रेरणा से पिछले 38 वर्षों से अनवरत चल रहा है और संस्था इसके अलावा वन पर्यावरण संस्थान कला संस्कृति विलुप्त होती कला शैली, लोक कला अधिवासी लोक कला के संरक्षण एवं संवर्धन में देशव्यापी कार्य कर रहे है। जिसके लिए उन्हें समय-समय पर भारत सरकार एवं प्रदेश सरकार द्वारा सम्मानित किया जाता रहा है।
उन्होनें चित्रकूट धाम में स्थापित नवस्थापित शवरी आश्रम एवं मथुरा में स्थापित होने वाले राधा-कुटिर का जिक्र करते हुए कला कि कला के माध्यम से मर्यादा पुरूषोत्तम श्री राम एवं योगेश्वर भगवान कृष्ण की जीवन लीलाओं पर मंचन, चित्रण एवं शोध आदि किया जाएगा। पीयूष चावला एण्ड ग्रुप द्वारा भगवान श्री राधा-कृष्ण की विविध नृत्य नाटिकाओं में अतिथियों एवं दर्शकों का मन मोह लिया। इस अवसर पर पर्यावरण एवं पशु सेवी श्याम साधु, सहित कला क्षेत्र में कार्य कर रहे कृष्णा बिहारी, जयशंकर, पीयूष चावला, गौरी, सूरज, किरन, आरती, शुभम, कृष्णा, काव्या शर्मा, अनिल दीक्षित, प्रेमशंकर को मंत्री जी द्वारा प्रशस्ति पत्र व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। धन्यवाद ज्ञापन चित्रकार शिवशंकर शर्मा द्वारा किया गया। महोत्सव सफल बनाने में सर्व श्री ब्रजेश शुक्ला, हरिशंकर, ओम शंकर, रामशंकर, दुर्गेश पाण्डेय, प्रेमशंकर महेन्द्र तिवारी, कृष्णा बिहारी, डाली वर्मा, राज शिविर श्रीवास्तव, मुनीष गुप्ता, राकेश शर्मा, अमन आदि का सहयोग सराहनीय रहा।
