रेलवे केंद्रीय चिकित्सालय में स्टेपलर विधि द्वारा लगाया गया स्टेपलर सरकमसीजन कैंप।।

#रिपोर्ट- कुलदीप शुक्ला

प्रयागराज। रेलवे केन्द्रीय चिकित्सालय में स्टेपलर सरकमसीजन कैंप लगाया गया। जिसमें बिना चीरे और टांके के स्टेपलर विधि द्वारा फोमोसिस का स्टेपलर सरकमसीजन किया गया। इस कैंप में दिल्ली से आये विशेषज्ञों ने सरकमसीजन स्टेपलर विधि से मरीजों पर सफल परीक्षण सफल किया।

बता दें कि रेलवे केन्द्रीय चिकित्सालय में चिकित्सा निदेशक डा० संजीव कुमार हाण्डू और मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा० सत्य प्रकाश शर्मा की गरिमामयी उपस्थिति में स्टेपलर सरकमसीजन कैंप लगाया गया। इस विधि द्वारा बिना चीरा और टांके द्वारा खतना किया जाता है। जिसमे मरीज दो घण्टे बाद अपने घर जा सकता है। इस विधि में दर्द भी नही होता है और न ही टांका काटने की जरूरत होती है। आजकल बच्चो और वृद्वो में विशेषतः मधूमेह रोग से पीडित व्यक्ति में फीमोसिस नामक बीमारी आम बात है। इस दौरान कैंप में रेलवे के वरिष्ठ सर्जन डॉ० संजय कुमार मोती लाल नेहरू मेडिकल कालेज, सर्जरी के पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ० सवी अहमद, शहर के प्रसिद्ध निश्चेतक विशेषज्ञ डॉ० एन पी मिश्रा, यूरोलाजिस्ट अभिषेक मिश्रा, नैट्रन मंजू सोनकर, सहायक असिस्टेंट मूल चन्द, राजेन्द्र तिवारी, लवकुश, आरती प्रसाद, अमित शुक्ला नर्सिंग स्टाफ बनवारी लाल व प्रीती सिस्टर उपस्थित रहे। सभी ने कैंप को सफल बनाने में विशेष योगदान दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!