
नवाबगंज, प्रयागराज। नवाबगंज थाना अंतर्गत भगदेवरा गांव में युवा समाज सेवी का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। पूरा आयोजन गैलेक्सी कप के कार्यक्रम के दौरान संपन्न हुआ। बता दें कि उक्त थाना क्षेत्र के भगदेवरा गांव में गैलेक्सी कप कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें कई टीमों ने भाग लिया। जानकारी के मुताबिक भगदेवरा कप के अध्यक्ष कुलदीप सोनी, भावी जिला पंचायत सदस्य वार्ड नंबर 44 एवं युवा समाज सेवी डॉ० महेंद्र कुमार ने विजेता टीमों को पुरस्कार वितरित किया। इसी दौरान सभी ने युवा समाज सेवी डॉ० महेंद्र कुमार को जन्मदिन की बधाई देते हुए केक काटा और माल्यार्पण किया। इस मौके पर हाई कोर्ट स्टेनो शिव प्रकाश मौर्य, भूतपूर्व प्रधान संदीप कुमार सरोज, मोहम्मद असलम फौजी, मोहम्मद इस्माइल, मोहम्मद सरकार आलम, मोहम्मद अजहर, मोहम्मद रिजवान, मोहम्मद उस्मान, शिवम विश्वकर्मा, अमित सिंह, बंटी भाई सहित सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।
