होलागढ़ में 12 अप्रैल को सम्मान समारोह व विराट कवि सम्मेलन।।

रिपोर्ट- नीरज कुमार त्रिपाठी

होलागढ़, प्रयागराज। बीआरसी होलागढ़ के सामने स्थित आजाद ग्राउंड में 12 अप्रैल को सम्मान समारोह एवं विराट कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम अपराह्न 5 बजे से रात 11 बजे तक चलेगा।

बता दें कि कार्यक्रम की जानकारी देते हुए पुण्योदय फाउंडेशन प्रयागराज के उपाध्यक्ष एवं अनुदेशक सुनील कुमार शुक्ल ने बताया कि आयोजन में बेसिक शिक्षक संघ इकाई होलागढ़ का भी सहयोग रहेगा। समारोह में सेवानिवृत्त शिक्षक, उत्कृष्ट शिक्षक, प्रमुख समाजसेवी सहित लगभग 50 विशिष्ट व्यक्तियों को सम्मानित किया जाएगा।सम्मान समारोह के उपरांत विराट कवि सम्मेलन का आयोजन होगा, जिसमें विभिन्न कवि अपनी प्रस्तुतियां देंगे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उच्च न्यायालय प्रयागराज के न्यायमूर्ति क्षितिज शैलेंद्र तथा विशिष्ट अतिथि न्यायमूर्ति विपिन दीक्षित होंगे। इसके अलावा कार्यक्रम में कई जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहेंगे।

प्रेसवार्ता के दौरान जूनियर शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष राकेश मिश्र (नगरहा) एवं वरिष्ठ शिक्षक संजय शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!