
#रिपोर्ट- विनोद कुमार पांडेय।
मऊआइमां, प्रयागराज। होलागढ़ अंतर्गत लोहन का पूरा गांव निवासी समाज सेवी नीरज शर्मा को आजाद अधिकार सेना का राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोनीत किया गया। राष्ट्रीय महासचिव ने आदेश जारी कर नियुक्त किया है।

बता दें कि जनपद प्रयागराज के विकासखंड होलागढ़ दहियावां लोहन का पूरा गांव निवासी समाज सेवी नीरज शर्मा पुत्र राजमणि को केंद्रीय कार्यकारिणी के अनुमोदन से आजाद अधिकार सेना का राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाया गया। पार्टी ने नीरज शर्मा की वोटर आईडी- SLU1348465 पर मनोनयन किया है। आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. नूतन ठाकुर ने अपने लेटर पैड आदेश जारी कर नियुक्ति की है। उन्होंने अपेक्षा की है कि नीरज शर्मा अन्य समस्त पदाधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित करने और पार्टी को मजबूती प्रदान करेंगे तथा पार्टी के बुनियादी सिद्धांतों का प्रचार प्रसार करने का कार्य करेंगे। नीरज शर्मा ने बताया कि पार्टी ने मुझे राष्ट्रीय प्रवक्ता के पद पर नियुक्त किया है। मैं अपने पद के उत्तरदायित्व का निर्वाहन पूरी जिम्मेदारी के साथ करूंगा और इसके साथ पार्टी का आभार भी व्यक्त किया।
