युवा समाजसेवी ने छात्रों को वितरित किया लैपटॉप टैबलेट व साइकिल।।

#रिपोर्ट- रामशिरोमणि शर्मा।

जौनपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर युवा समाजसेवी के नेता पंकज मिश्र द्वारा लैपटॉप टैबलेट व साइकिलें वितरित की गई। बता दें कि 78वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर युवा समाज सेवक नेता पंकज मिश्रा ने राम मनोहर लोहिया विद्यालय, ज्ञानस्थली वि विद्यालय सुजानगंज, बाबा प्रेम दास विद्यालय मधुपुर तथा बेरमाव इंटर कॉलेज में पहुंचकर बच्चों के बीच स्वतंत्रता दिवस मनाया। उन्होंने विद्यालय द्वारा दिए जा रहे लैपटॉप टैबलेट व साइकिल का वितरण करके प्रोत्साहित किया। समाज सेवी पंकज मिश्र ने माता-पिता तथा गुरुजन बिंदुओं की सेवा करने के लिए बच्चों को प्रेरित भी किया। साथ ही स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आजादी दिलाने वाले वीर सपूतों को नमन किया उन्हें पुष्प अर्पित किया और छात्रों को देश के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बारे में बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!