दहियावां में आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय प्रवक्ता नीरज शर्मा के नेतृत्व में जनसभा सम्पन्न, पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर ने ग्रामीणों की सुनी समस्या।।

डॉ० अभिषेक शुक्ला एवं विनोद पांडेय की रिपोर्ट।।

दहियांवां, प्रयागराज। थाना होलागढ़ अंतर्गत की सबसे बड़ी बाजार दहियावां मेला ग्राउंड में आजाद अधिकार सेना की विशाल जनसभा संपन्न हुई। पार्टी के द्वारा नीरज शर्मा को राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाए जाने पर राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर का प्रथम आगमन हुआ। वहीं पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने जनता के बीच में जाकर समस्याओं को सुना और निस्तारण करवाने का आश्वासन दिया। उनके विचार को सुनने के लिए भारी संख्या में लोगों की मौजूदगी रही।

बता दें कि जनसभा का संचालन युवा हास्य कवि प्रशांत भरुहिया प्रयागी ने किया। मंच पर उपस्थित राष्ट्रीय प्रवक्ता नीरज शर्मा ने जनसभा को संबोधित करते हुए सभी अतिथियों एवं जनता जनार्दन का स्वागत एवं अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि पार्टी ने मुझे राष्ट्रीय प्रवक्ता की जिम्मेदारी दी है। हम भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई में साथ निभाने का संकल्प ले रहे हैं। हर कदम पर गरीब, शोषित और उत्पीड़ित की सहायता करना हमारी प्राथमिकता है। कोई भी मामला संज्ञान में आने पर उसके खिलाफ लड़ाई लड़ी जाएगी। उन्होंने देश में बेटियों के साथ हो रही घटनाओं की निंदा करते हुए कहा कि अपराधियों को कड़ी से कड़ी सजा होनी चाहिए। वहीं मुख्य अतिथि आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर ने अपने संबोधन में कहा कि आपके बीच आकर बहुत खुशी हुई। मैं दहियावां की जनता की समस्या को सुनने आपके बीच आया हूं। मेरा उद्देश्य समाज से भ्रष्टाचार मिटाकर आपका अधिकार दिलाना है। हमारी पार्टी हमेशा हर गरीब, हर शोषित, हर उत्पीड़ित के साथ खड़ी है। आप लोगों को यदि मेरी कभी मेरी सहायता की जरूरत पड़े तो। आप लोग बेफिक्र होकर मुझे फोन कर सकते हैं। उन्होंने अपना नंबर भी मंच के माध्यम से जनता के बीच शेयर किया। उन्होंने जनता के बीच जाकर समस्याओं को भी सुना। ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि आप लोगों की समस्याओं का निस्तारण जल्द से जल्द करवाया जाएगा। इसी क्रम में राष्ट्रीय महासचिव नूतन ठाकुर ने भी अपना विचार व्यक्त किया और जनता को संबोधित किया। आजाद अधिकार सेना पार्टी की जनसभा का आयोजन राष्ट्रीय प्रवक्ता नीरज शर्मा के नेतृत्व के द्वारा किया गया। उन्होंने सभी अतिथियों का माल्यार्पण करते हुए स्वागत किया। उक्त जनसभा को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए होलागढ़ थाना अध्यक्ष साविन तोमर अपने पुलिस बल के साथ तैनात रहे।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष विनोद पांडेय, जिला अध्यक्ष अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ मोहम्मद नसीम तहसील अध्यक्ष महेश चंद्र जायसवाल, युवा जिला अध्यक्ष पवन कुमार, राष्ट्रीय अध्यक्ष विधि प्रकोष्ठ आशुतोष द्विवेदी, जिला अध्यक्ष महिला संगठन आसमा बानो, जिला उपाध्यक्ष महेंद्र कुमार, जिला अध्यक्ष प्रतापगढ़ अमित त्रिपाठी, जिला उपाध्यक्ष प्रतापगढ़ राकेश वर्मा, जोनल अध्यक्ष प्रयागराज हीरामणि मिश्र,जिला महासचिव दिनेश सहाय श्रीवास्तव, विधानसभा प्रभारी फाफामऊ महेंद्र कुमार, भारी संख्या में पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!