
#रिपोर्ट- नीरज कुमार त्रिपाठी।
नवाबगंज, प्रयागराज। नवाबगंज थाना अंतर्गत ग्राम सभा सरांय हरिराम में हाई वोल्टेज करंट की चपेट में एक महिला आ गई। जिससे झुलसकर उसकी मौत हो गई। परिजनों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए शव को होलागढ़ विद्युत उपकेंद्र में रखकर धरना दिया। शाम तक बड़े प्रशासनिक अधिकारियों के आने तक क्षतिपूर्ति की मांग और मुआवजे पर बात बनी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बता दें कि उक्त थाना अंतर्गत ग्राम सभा सरांय हरीराम निवासी सीमा देवी लगभग उम्र 28 वर्ष पत्नी बब्लू यादव उर्फ मुनीम सुबह करीब 8:00 बजे घास लेकर लौट रही थी। तभी 11000 वोल्टेज की लाइन की चपेट में आ गई। जिससे झुलसकर उसकी मौत हो गई। परिजनों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए शव को होलागढ़ विद्युत उपकेंद्र में रखकर धरना दिया। सारा दिन मृतक के शव को रखकर ग्रामवासी बिजली विभाग की लापरवाही पर आक्रोशित रहे और क्षतिपूर्ति की मांग और मुआवजे पर अड़े रहे। अधिकारी आक्रोशित ग्रामीणों को समझते रहे। सूत्रों की माने तो शाम तक बड़े प्रशासनिक अधिकारियों के आने तक बिजली विभाग की तरफ से 6 लाख मुआवजा देने की बात कही गई। जिसमें बिजली विभाग द्वारा एक लाख की रकम कल देने को कहा गया। बाकी 5 लाख और जमीन पी.एम. रिपोर्ट आने के बाद दी जाएगी। मौके पर बिजली विभाग के अधिकारी एसडीएम सोरांव, हल्का लेखपाल, सहित भारी पुलिस प्रशासन मौजूद रहा। नवाबगंज पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस प्रशासन दुर्घटना स्थल पर जांच करने भी पहुंचा। बताया जाता है कि मृतक का पति मुनीम हलवाई का काम करता है। उसका 7 साल का एक मासूम बेटा आयूष है। जिसके ऊपर से मां का साया उठ गया। अब उसकी परवरिश कौन करेगा? परिजनों का रो रो कर हाल बुरा है। ग्रामीणों का कहना है कि बिजली विभाग इस तरह की लापरवाही करेगा तो आए दिन ऐसे हाद्से होते रहेंगे।
