
#रिपोर्ट- विनोद कुमार पांडेय।
होलागढ़, प्रयागराज। थाना होलागढ़ पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक 28 अगस्त को एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया। बता दें कि वारण्टी अभियुक्त मुंशी लाल पुत्र राधेश्याम उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम भुवनपुर जगदीशपुर थाना होलागढ़ को उक्त थाना क्षेत्रांतर्गत उसके निवास ग्राम भुवनपुर जगदीशपुर के पास से गिरफ्तार कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की गई। होलागढ़ पुलिस ने अभियुक्त मुंशी लाल को मा0 न्यायालय जे0एम0 कक्ष सं0-03 इलाहाबाद द्वारा निर्गत गिरफ्तारी अधिपत्र सम्बन्धित मु0नं0-33/24धारा-147/452/323/504/506/427 भा0द0सं0 में गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 अभय कुमार सिंह और का0 सुरेन्द्र कुमार प्रजापति, थाना होलागढ़ कमिश्नरेट प्रयागराज शामिल रहे। होलागढ़ पुलिस ने प्रेस नोट जारी कर जानकारी दी।
