सोरांव में श्री बड़े हनुमान जी खाद एवं बीज भंडार की नव्य दुकान भव्य उद्घाटन।।

#रिपोर्ट अमित मिश्रा।

सोरांव, प्रयागराज। सोरांव में श्री बड़े हनुमान जी बीज भंडार की दुकान का भव्य उद्घाटन किया गया। जिसमें आमंत्रित अतिथियों ने फीता काटकर दुकान का उद्घाटन किया। बता दें कि सोरांव में श्री बड़े हनुमान जी बीज भंडार की नई दुकान का उद्घाटन शकुंतलम टॉकीज के सामने सिकंदरा चौराहे पर किया गया। दुकान का उद्घाटन कामतानाथ ओझा ने फीता काटकर किया। वहीं प्रोपराइटर आयुष ओझा ने सभी अतिथियों का स्वागत सत्कार किया एवं मिष्ठान खिलाकर मुंह मीठा करवाया। इस दौरान संभ्रांत लोगों में बार एसोसिएशन सोरांव के अध्यक्ष के. के. मिश्र, ब्लॉक प्रमुख प्रदीप कुमार, पत्रकार अमित मिश्रा, राजेश पांडेय, मोहित मिश्रा, अमित कुमार, राम मिश्र, विमलेश अधिवक्ता नीलेश विश्वकर्मा, अजय शुक्ला, सतीश तिवारी, अरविंद कुमार उर्फ गगन, हरिशंकर दुबे, संजू शुक्ला आदि लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!