प्रयागराज: फाफामऊ के बाढ़ प्रभावित इलाकों में NDRF टीम ने किया खाद्य सामग्री का वितरण।।

#रिपोर्ट- कुलदीप शुक्ला

प्रयागराज। जनपद में गंगा एवं जमुना नदी के तटीय इलाकों में जल जमाव होने के कारण इन क्षेत्रों में में बाढ़ की स्थिति बन गई है। फाफामऊ क्षेत्र में पिछले दो तीन दिनों से नदी का जलस्तर बढ़ने लगा है। NDRF टीम द्वारा बाढ़ प्रभावित इलाकों में खाद्य सामग्री का वितरण किया गया।

बता दें कि प्रयागराज में गंगा जमुना के जल स्तर को देखते हुए आपदा प्रबंधन एवं बाढ़ बचाव राहत कार्य हेतु एक टीम 11K की तैनाती की गई है। 11 एनडीआरएफ, वाराणसी की टीमों में मनोज कुमार शर्मा उप-महानिरीक्षक के दिशा निर्देशन में टीम 11K को लगाया गया है। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल की टीम 11k के निरीक्षक अनिल कुमार के नेतृत्व में टीम उन लोगों की सहायता कर रही है। जो गंगा नगर फाफामऊ घरों में फंसे हुए हैं। टीम के द्वारा लोगों को खाद्य सामग्री ब्रेड, दूध और बिस्कुट बांटा गया। सारी सामग्री एसडीएम और तहसीलदार सोरांव की मौजूदगी में वितरित हुई। लगभग 40 घरों एवं 130 लोगों को राहत खाद्य सामग्री वितरण किया गया। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल की टीम के द्वारा किया गया। इस कार्य को स्थानीय लोगों एवं जिला प्रशासन के द्वारा सराहना किया गया। यह जानकारी NDRF इंस्पेक्टर अनिल कुमार ने दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!