होलागढ़ पुलिस टीम ने वारण्टी अभियुक्त को गिरफ़्तार कर भेजा जेल।।

#रिपोर्ट- डॉ अभिषेक शुक्ला।

होलागढ़, प्रयागराज। थाना होलागढ़ पुलिस टीम ने एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। बता दें कि वारण्टी अभियुक्त प्रदीप कुमार पटेल पुत्र चंदन निवासी ग्राम काशीपुर पूरबनारा सोखरी थाना होलागढ़ कमिश्नरेट प्रयागराज को थाना होलागढ़ क्षेत्रान्तर्गत उसके निवास ग्राम काशीपुर पूरबनारा सोखरी के पास से गिरफ़्तार कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही कर जेल भेज दिया। गिरफ़्तार करने वाली पुलिस टीम में व0उ0नि0 दिनेश कुमार सिंह, का0 मो0 इरफान खान, का0 नन्द किशोर, थाना होलागढ़ कमिश्नरेट प्रयागराज शामिल रहे। यह जानकारी होलागढ़ पुलिस ने प्रेस नोट जारी कर जानकारी दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!