
#रिपोर्ट- कुलदीप शुक्ला।
प्रयागराज। रेल सुरक्षा बल के स्थापना दिवस के अवसर पर गृह मंत्रालय द्वारा मानव तस्करी की रोकथाम हेतु सैनिक सुरक्षा सम्मेलन हुआ। बल सदस्यों को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। पूरा कार्यक्रम मंडल के वरिष्ठ मण्डल सुरक्षा आयुक्त व मुख्यालय के अन्य अधिकारियों की उपस्थिति में हुआ। उच्च अधिकारियों द्वारा जरूरतमंद यात्रियों की मदद के लिये हर संभव प्रयास करने हेतु दिशा-निर्देशित किया गया।

बता दें कि उक्त कार्यक्रम जे. एस. लाकरा, अपर महाप्रबंधक उत्तर मध्य रेलवे अमिय नंदन सिन्हा, प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त, रेल सुरक्षा बल, एम. सुरेश, मुख्य सुरक्षा आयुक्त, प्रयागराज मंडल के वरिष्ठ मण्डल सुरक्षा आयुक्त व मुख्यालय के अन्य अधिकारियों की उपस्थिति में हुआ। जिसमें स्वच्छता के लिए शपथ भी दिलाई गई। रेल सुरक्षा बल के स्थापना दिवस के अवसर पर गृह मंत्रालय द्वारा मानव तस्करी की रोकथाम हेतु रेल सुरक्षा बल को प्राप्त फंड से खरीदी गयी। एक स्कॉर्पियो व 09 अपाचे मोटर साइकिल का फ्लैग ऑफ जे. एस. लाकरा, अपर महाप्रबंधक उत्तर मध्य रेलवे व अमिय नंदन सिन्हा, प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त, रेल सुरक्षा बल ने किया। प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त, रेल सुरक्षा बल के द्वारा रेलगाँव के स्पंदन क्लब में प्रयागराज, झाँसी एवं आगरा मण्डल से आए हुए बल सदस्यों का सैनिक सुरक्षा सम्मेलन भी हुआ। सम्मेलन के दौरान बल सदस्यों को ड्यूटी व अनुशासन से सम्बन्धित आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया। बल सदस्यों की समस्याओं को व्यक्तिगत रूप से सुना गया। उनके शीघ्र निस्तारण का आश्वासन दिया गया। इसके साथ-साथ प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त ने 06 बल सदस्यों को अच्छे कार्यों के लिये महानिदेशक रेल सुरक्षा बल नई दिल्ली द्वारा प्रदत्त महानिदेशक प्रतीक चिन्ह दिया गया। 12 बल सदस्यों को वर्ष 2024 में अच्छे कार्य के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। बल सदस्यों के मनोबल को बढ़ाया गया। प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त, रेल सुरक्षा बल द्वारा बल सदस्यों को ट्रैक क्षतिग्रस्त करने सम्बन्धी घटनाओं से अवगत कराया। उनको अपनी ड्यूटी और अधिक सतर्कता के साथ करने हेतु तथा रेलवे स्टेशन परिसर ट्रेनों में सभी असहाय, बुजुर्गों व अन्य सभी जरूरतमंद यात्रियों की मदद के लिये हर संभव प्रयास करने हेतु दिशा-निर्देशित किया गया।

