
#रिपोर्ट- डॉo अभिषेक शुक्ला
कौड़िहार। बीआरसी कौड़िहार नवाबगंज के प्रांगण में विज्ञान की प्रतियोगिता का आयोजन 2024 किया गया। जिसमें विकासखंड श्रृंगवेरपुर व विकासखंड कौड़िहार के परिषदीय विद्यालय जू.हा. स्कूल के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभागी रहे।

बता दें कि जिनकी संख्या लगभग 200 के करीब रही। विज्ञान की प्रतियोगिता 2 राउंड में संपन्न हुई। जिसमें पूर्व माध्यमिक विद्यालय कुरेसर के कक्षा 8 का छात्र सावंत कुमार को क्यूज प्रतियोगिता जीतने पर खंड शिक्षा अधिकारी क्षमा शंकर पांडेय ने ट्रैफी प्रदान किया। उपरोक्त विद्यालय के प्रधानाध्यापक शैलेंद्र बहादुर सिंह व विज्ञान अध्यापिका दीपा गंभीर का विशेष योगदान रहा।ट्रॉफी जीतने पर विकासखंड व ग्रामवासियों में खुशी की लहर है।
