
रिपोर्ट- विनोद कुमार पांडेय
मऊआइमा, प्रयागराज। थाना मऊआइमा अंतर्गत ग्राम सभा देवापुर गांव में एक पति-पत्नी वर्क फ्रॉम होम के नाम पर ठगी के शिकार हो गए। घर पर काम देने के लिए कई किस्तों में भारी रकम ठग ली गई। परंतु अंत में न वर्क फ्रॉम होम मिला और पैसा भी चला गया। जिसकी रिपोर्ट साइबर क्राइम में दर्ज करा स्थानीय पुलिस को सौंप दी गई है।

बता दें कि पूरा मामला स्थानीय थानाक्षेत्र के ग्राम सभा देवापुर उमरिया सारी का है। शिवकुमार तिवारी पुत्र राधेश्याम तिवारी और उनकी पत्नी सोनम तिवारी के मोबाइल पर वर्क फ्रॉम होम के लिए 9352619575 नम्बर से फोन आया। फोन करने वाले ने अपना नाम पंकज कुमार तिवारी पुत्र दिनेश कुमार तिवारी मकान नंबर 91 ग्राम बरेहटा बीबीपुर गढ़ बाराबंकी उत्तर प्रदेश बताया और कहा मैं नटराज पेंसिल कम्पनी से हूं। आपको 18000 कैश और पेंसिल का सामान आ रहा है। इसके पहले आपको रजिस्ट्रेशन शुल्क 650 देना होगा। रजिस्ट्रेशन सुरक्षा 650 लेने के बाद कई बार 19,577 रुपए अपने बैंक खाते में डलवा कर ठगी कर लिया। जब भुक्तभोगी ने सामान के बारे में पूछा तो फोन पर गलियां देने लगा। जब पैसा वापस करने के लिए कहा गया तो 19000 की और रकम मांगी कहा कि तब पैसा वापस होगा। जिसकी तहरीर साइबर क्राइम में दर्ज करवाकर मऊआइमा थाने में दे दी गई है। भुक्तभोगी पति-पत्नी ने पुलिस प्रशासन से ठगा हुआ पैसा रिफंड कराने की गुहार लगाई है। कहा है कि जिस तरह से हम साइबर क्राइम की शिकार हुए हैं। उस तरह से और कोई ना हो। इसलिए ऐसे साइबर अपराधियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए।

