
रिपोर्ट- डॉo अभिषेक शुक्ला
दहियावां, प्रयागराज। जनपद की गंगापार सबसे बड़ी बाजार दहियावां का चार दिवसीय मेला कल से शुरू होने वाला है। विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी ग्राम सभा दहियावां में चार दिवसीय मेला 19 अक्टूबर 2024 दिन शनिवार से 22 अक्टूबर 2024 दिन बुधवार तक होने जा रहा है। साथ ही साथ रात में मनोरंजन के लिए नौटंकी का प्रोग्राम भी रखा गया है।
बता दें कि नौटंकी प्रथम दिवस के मेले रात में मामा भांजे की नौटंकी, दूसरी दिवस की रात में अशर्फी लाल की नौटंकी, तीसरी दिवस की रात में सोहन लाल की नौटंकी, चौथे दिवस की रात में रात राम सिंह नेवादा पट्टी की नौटंकी एवं 22 अक्टूबर को विराट दंगल का भी आयोजन किया गया है। जिसमें जो पहलवान प्रथम आएगा उसे एक शील्ड व प्रधान द्वारा उचित पुरस्कार दिया जाएगा। चार दिवसीय मेला और नौटंकी की सूचना प्रधान पति आसाराम सरोज ने दी है। नौटंकी में प्रथम आने वाले को एक रेंजर साइकिल और 7100 रूपए का प्रधान द्वारा नगद पुरस्कार भी दिया जाएगा।
