आक्रोशित परिजनों ने काटा बवाल नामजद मुकदमा दर्ज

#रिपोर्ट- विनोद कुमार पांडेय
मऊआइमां, प्रयागराज। थाना मऊआइमां अंतर्गत गौरीगंज बाजार के पास एक निजी अस्पताल में रिश्तेदार को खाना पहुंचाकर लौटते समय दो पहिया को अज्ञात डाला वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे अधेड़ की मौत हो गई। आक्रोशित परिजनों ने नामजद मुकदमा दर्ज करने की मांग किया। मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बता दें कि थाना होलागढ़ अंतर्गत अरुआंव निवासी दालचंद सरोज उम्र 48 वर्ष पुत्र राम अवतार सरोज कल्यानपुर स्थित एक निजी हॉस्पिटल में अपने रिश्तेदार को खाना देने गया था। रात को लौटते समय लगभग आठ बजे गौरीगंज बाजार में उसकी बाइक को अज्ञात डाला वाहन ने टक्कर मार दिया। जिससे दालचंद सरोज की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पाते ही मऊआइमा पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंच कर शव कों कब्जे में ले लिया। पंचनामा हो ही रहा था कि परिजनों ने शव को पोस्टमार्टम भेजने से मना कर दिया। बताया जाता है कि मौके वारदात पर सीसीटीवी कैमरे खंघालने की बात कही गई। जिससे अज्ञात वाहन का पता लगाया जा सके। दूसरे दिन सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अज्ञात वाहन अनुमान लगाया जाने लगा। पुलिस प्रशासन से नामजद मुकदमा दर्ज करने की मांग की गई। सूत्रों की मानें तो नामजद तहरीर लिखने के बाद मऊआइमां पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया। पुलिस डाला वाहन को भी कब्जे में लेकर थाने ले गई। मऊआइमां पुलिस विवेचना करने में जुटी हुई है। वहीं मृतक के तीन बेटों और दो बेटियों सहित पूरे परिवारजनों का रो रो का बुरा हाल है। समाचार लिखे जाने तक…..।
