भगवान शालिग्राम विवाहोत्सव के पश्चात खिचड़ी रस्म एवं विशाल भंडारा हुआ संपन्न

#रिपोर्ट- दिगम्बर प्रसाद त्रिपाठी “वरिष्ठ पत्रकार”

शाहगंज, प्रयागराज। जनपद के शाहगंज सब्जी मंडी स्थित श्री आनन्द बिहारी जी महाराज राधाकृष्ण मंदिर में श्री तुलसी-शालिग्राम जी के विवाह के पश्चात बुधवार को भगवान के खिचड़ी खाने की रस्म पूरी की गई। शाम को भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भगवान का प्रसाद ग्रहण किया। बता दें कि मंदिर में कल मंगलवार को देवोत्थान एकादशी पर भगवान शालिग्रामजी और माता तुलसी जी के विवाह का आयोजन किया गया था। उसी के तहत आज दोपहर में भगवान शालिग्राम जी के खिचड़ी खाने की रस्म पूरी की गई। मंदिर के पुस्तैनी पुजारी पंडित दिगम्बर प्रसाद त्रिपाठी ने बताया कि मंदिर में यह आयोजन पिछले लगभग सौ वर्षों से होता आ रहा है। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होते हैं। इस अवसर पर भक्तों ने भगवान को अनेक उपहार भेंट किए। साथ ही विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भगवान का प्रसाद ग्रहण किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!