हिंदी साहित्य सम्मेलन में ग्रापए की बैठक होगी 5 जनवरी को।।

प्रयागराज। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश जनपद प्रयागराज की एक बैठक 05 जनवरी 2025 दिन रविवार को पूर्वाहन 11:00 बजे से हिंदी साहित्य सम्मेलन प्रयाग में आहूत की गई है। जिसमें निम्नलिखित बिंदुओं पर सर्वसम्मत से विचार विमर्श किया जाएगा।

बता दें कि बैठक में वर्ष 2025 की सदस्यता शुल्क, परिचय पत्र, संवाददाता डायरी 2025 का प्रकाशन, पत्रकार उत्पीड़न के साथ-साथ प्रयाग क्षेत्र में 14 फरवरी 2025 को होने वाले प्रांतीय सम्मेलन पर विस्तार पूर्वक सभी पत्रकार साथियों से चर्चा की जाएंगी साथ ही सर्व सम्मति से लिए गए निर्णय पर अन्य बिंदुओं पर भी चर्चा की जाएगी। बैठक में सभी साथियों से निवेदन के साथ कहना है कि अपने साथ जो लोग अभी तक सदस्यता शुल्क, बीमा शुल्क और संवाददाता डायरी के प्रकाशन हेतु अभी तक विज्ञापन शुल्क न दिए हो, वह आगामी रविवार को होने वाली बैठक में अपने साथ ले आने का भी कष्ट करेंगे। बैठक में सम्मेलन सकुशल संपन्न हो। इसके लिए सभी को अतिरिक्त कार्यभार दिया जाएगा। इसके लिए सभी को बढ़चढ कर भागीदारी निभानी होगी। यह सम्मेलन अपने आप में बहुत ही महत्वपूर्ण होगा। जनपद प्रयागराज के सभी जिला पदाधिकारियों, तहसील अध्यक्षों मंडल के सभी पदाधिकारी एवं जनपद के सभी सम्मानित सदस्यों से इस बैठक में समय से पहुंचने की अपील की जाती है। यह जानकारी जिलाध्यक्ष अयोध्या प्रसाद केसरवानी ने दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!