
दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन से सुप्रीम कोर्ट परिसर को जोड़ने वाला फुट ओवर ब्रिज पूरी तरह से गंदा रहता है। बताया जाता है कि सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के कार्यकारिणी सदस्यों के संज्ञान में पहले भी इस समस्या के बारे में अवगत कराया गया था। लेकिन इस समस्या का कोई भी हल नहीं निकल गया। इस फुट ओवर ब्रिज का प्रयोग अधिकांश एसबीए के अधिवक्ता सदस्य करते हैं। वर्तमान/पूर्ल कार्यकारिणी तथा एसबीए के अनेक नेताओं को इस विषय में अवगत कराया गया। अधिवक्ता हितों की ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। नेता जनप्रतिनिधियों संबंधित अधिकारियों को इस कार्य के लिए अधिवक्ता हितों की चिन्ता नहीं है। यह जानकारी सर्वोच्च न्यायालय अधिवक्ता राघवेंद्र शुक्ला ने दी है।
