प्रयागराज मण्डल उत्तर मध्य रेलवे ने मनाया गया 76वाँ गणतंत्र दिवस

रिपोर्ट- कुलदीप शुक्ला

प्रयागराज। मण्डल रेल प्रबंधक हिमांशु बडोनी के नेतृत्व में 76वाँ गणतंत्र दिवस डीएसए ग्राउंड में उल्लास के साथ मनाया गया। मण्डल रेल प्रबंधक प्रयागराज ने ध्वजारोहण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम के बढ़ते हुए क्रम में उन्होंने परेड का निरीक्षण किया।

बता दें कि मंडल रेल प्रबंधक प्रयागराज ने 76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर सभी को संबोधित करते हुए कहा कि अपनी भक्ति और अपने कर्म योग से दुनिया को अपनी संस्कृति और सामर्थ्य से परिचित करवाएं। जब हम कहते हैं कि “कर्मण्येवाधिकारस्ते मा फलेषु कदाचन” तो हमारे भीतर का अर्जुन जागता है निष्काम कर्म के लिए। महाकुंभ -2025 में हम सब अपने कर्म से और संकल्प से वसुधैव कुटुम्बकम् का संदेश पूरे विश्व को दिखाएंगे और ऐसी सेवा करेंगे की अमृत प्रयागराज मण्डल के सभी स्टेशनों पर बरसेगा। हर व्यक्ति जो जिस क्षेत्र में कार्य कर रहा है वह एक कर्म योगी है चाहे वह स्वच्छता कर्मी हो या सुरक्षाकर्मी मकर संक्रांति के दिन 101 ट्रेन चलाकर रेल कर्मियों ने कीर्तिमान स्थापित कर दिया। मण्डल रेल प्रबंधक के संबोधन के पश्चात आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में रेलकर्मी राजेश कुमार गौतम ने ‘मेरे देश की धरती’ और रेलकर्मी मृणाल कुमार एवं राकेश ने ‘मेरा रंग दे बसंती चोला’ गीत प्रस्तुत किया। छोटी बच्ची कुमारी वैभवी ने भारत अनोखा राग पर नृत्य प्रस्तुत किया । मानवी और अयाना ने नृत्य प्रस्तुत किया एवं स्काउट एवं गाइड द्वारा मानव पिरामिड प्रस्तुत किया गया। मण्डल रेल प्रबंधक प्रयागराज ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले 154 रेलकर्मियों को विशेष पुरस्कार से सम्मानित किया। इस अवसर महाकुंभ -2025 में अन्य क्षेत्रीय रेलवे से ड्यूटी करने आये 06 रेलकर्मियों को भी जो शानदार कार्य कार्य कर रहे हैं। उन्हें विशेष पुरस्कार से सम्मानित किया।संविदा पर कार्य कर रहे 12 संविदा कर्मियों को भी सम्मानित किया। इस मौके पर महिला कल्याण समिति प्रयागराज मण्डल की अध्यक्षा, निधि उनियाल, उपाध्यक्षा, संध्या राय, उपाध्यक्षा, तरुणा प्रकाश, सचिव चेतना इंगले सहित संगठन की अन्य सदस्याएं भी उपस्थित रही। इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक सामान्य संजय सिंह, अपर मंडल रेल प्रबंधक परिचालन ए के राय अपर मंडल रेल प्रबंधक इंफ्रा नवीन प्रकाश सहित प्रयागराज मंडल के अन्य शाखाधिकारी, अधिकारीगण एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!