
रिपोर्ट- डॉ० अभिषेक शुक्ला
शांतिपुरम, प्रयागराज। विकासखंड होलागढ़ अंतर्गत तरती में तुलसी देवी करुडणापति स्मारक इंटर कॉलेज के बच्चों ने हर्षोल्लास के साथ गणतंत्र दिवस मनाया। बता दें कि 76वें गणतंत्र दिवस समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। छात्र-छात्राओं के द्वारा बहुत ही मनमोहक प्रस्तुति की गई। बड़े हर्षोल्लास के साथ गणतंत्र दिवस समारोह आयोजित किया गया। गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि भाजपा जिला मंडल प्रभारी टी.एन. सिंह, भाजयुमो नेता शिवशंकर मिश्र, पत्रकार राकेश शुक्ल, प्रबंध सदस्य शैलेन्द्र मिश्र, पूर्व प्रधानाचार्या शिवा मिश्रा आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे। विद्यालय परिवार की तरफ से सभी अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत सत्कार किया गया। गणतंत्र दिवस समारोह बड़े ही धूमधाम से संपन्न हुआ।

