
— रिपोर्ट, एन24 मीडिया
प्रयागराज। स्वास्थ्य सुविधाओं के क्षेत्र में ब्लॉक होलागढ़ ने एक बार फिर से अपनी उत्कृष्टता साबित की है। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. जितेंद्र सिंह के नेतृत्व में, होलागढ़ ने हेल्थ डैशबोर्ड में लगातार दूसरे महीने प्रयागराज जिले में पहला स्थान हासिल किया है।
बता दें कि डॉ. जितेंद्र सिंह और उनकी टीम द्वारा जननी सुरक्षा योजना, परिवार नियोजन, टीकाकरण, आशा पेमेंट सहित 16 सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं की नियमित समीक्षा और प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा है। इनके प्रयासों से स्वास्थ्य सेवाओं में उल्लेखनीय सुधार हुआ है, जिससे ब्लॉक का प्रदर्शन लगातार शीर्ष पर बना हुआ है।
होलागढ़ की इस उपलब्धि पर चिकित्सा अधीक्षक डॉ. जितेंद्र सिंह और उनकी पूरी टीम को बधाई दी गई है। स्थानीय प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने भी उनकी कार्यशैली की सराहना करते हुए इसे अन्य ब्लॉकों के लिए प्रेरणादायक बताया है।
