
रिपोर्ट- डॉ० अभिषेक शुक्ला
शांतिपुरम, प्रयागराज। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल के नेतृत्व में पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल आज थाना मऊआईमा क्षेत्र के बेलखरियन का पूरा गांव पहुंचा, जहां विगत दिनों एक दलित युवक की हत्या कर दी गई थी। प्रदेश अध्यक्ष ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी और न्याय दिलाने का आश्वासन दिया।
बता दें कि प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है और दलितों, पिछड़ों और कमजोर वर्गों पर अत्याचार बढ़ते जा रहे हैं। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर सख्त सजा दी जाए। पूर्व मंत्री अंसार अहमद और अन्य नेताओं ने भी पीड़ित परिवार को भरोसा दिलाया कि समाजवादी पार्टी उनके साथ खड़ी है और न्याय के लिए हर स्तर पर संघर्ष करेगी।इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण भी मौजूद रहे, जिन्होंने प्रशासन की निष्क्रियता पर नाराजगी जाहिर की और न्याय की मांग की।
इस मौके पर सपा जिला अध्यक्ष अनिल यादव, प्रदेश सचिव दूधनाथ पटेल, पूर्व मंत्री अंसार अहमद, संगम लाल मौर्य, धर्मेंद्र सिंह कैथवास, अमर सिंह यादव, प्रेमचंद कुशवाहा, नेट चौधरी, अरुण टाइगर और कलीम रईन सहित कई वरिष्ठ सपा नेता मौजूद रहे।
