
रिपोर्ट- राकेश शुक्ल, डॉ० अभिषेक शुक्ल एन24 मीडिया
होलागढ़, प्रयागराज: विकासखंड होलागढ़ के ग्रामसभा हंसराजपुर के मजरा हुलासगंज में श्रीमद्भागवत कथा के शुभारंभ से पूर्व भव्य कलश यात्रा निकाली गई। यह आयोजन रामदुलारे जायसवाल, उनकी पत्नी गुड्डी जायसवाल, भाई जनक दुलारे जायसवाल एवं समस्त जायसवाल परिवार के सौजन्य से किया गया।
बता दें कि कलश यात्रा हुलासगंज से प्रारंभ होकर दहियावां बाजार के मेला मैदान तक निकाली गई, जिसमें ढोल-ताशे, हाथी, घोड़ा, बग्घी, और डीजे की धूम रही। यात्रा की अगुआई पुष्पेंद्र उर्फ बच्चा जायसवाल ने की, जबकि देवब्रत महाराज स्वयं रथ पर सवार होकर यात्रा की शोभा बढ़ा रहे थे।
यह सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा 30 मार्च से प्रारंभ होकर 6 अप्रैल को हवन के साथ संपन्न होगी। 7 अप्रैल को विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। इस कथा का वाचन आचार्य देवब्रत महाराज द्वारा किया जाएगा। आगंतुकों के स्वागत हेतु मनोज, दिलीप, अनिल, सुनील, सुशील, संदीप, मनीष, अनुज, रवि, राजन, साजन, निखिल, नितिन, अंकित जायसवाल सहित समस्त जायसवाल परिवार उपस्थित रहेगा। कार्यक्रम के दौरान होलागढ़ पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा, जिससे आयोजन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।
