
रिपोर्ट- कलदीप शुक्ला
प्रयागराज। उत्तर मध्य रेलवे के रेल गांव स्टेडियम में नव निर्मित पवेलियन का उद्घाटन महाप्रबंधक उपेंद्र चंद्र जोशी व महिला कल्याण संगठन की अध्यक्षा चेतना जोशी ने किया। उद्घाटन के दौरान शिलापट्ट अनावरण, फीता काटने और वृक्षारोपण जैसे कार्यक्रम हुए।
बता दें कि करीब 4 करोड़ रुपये की लागत से बने इस पवेलियन में ड्रेसिंग रूम, रिसेप्शन, डॉरमेट्री, भोजन कक्ष, स्टोर रूम और दर्शकों के लिए बैठने की सुविधा उपलब्ध है। महाप्रबंधक ने इसे खिलाड़ियों और कर्मचारियों के लिए लाभकारी बताते हुए निर्माण टीम को बधाई दी।
इस अवसर पर महाप्रबंधक एकादश व मंडल रेल प्रबंधक एकादश के बीच क्रिकेट मैच हुआ, जिसमें महाप्रबंधक एकादश ने 4 रन से जीत दर्ज की। मैच के बाद विजेता व उपविजेता टीमों को ट्रॉफी प्रदान की गई।
