
रिपोर्ट- नीरज कुमार त्रिपाठी
होलागढ़, प्रयागराज। पुलिस आयुक्त, अपर पुलिस आयुक्त एवं पुलिस उपायुक्त गंगानगर के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध विशेष अभियान के तहत थाना होलागढ़ पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है।
बता दें कि सहायक पुलिस आयुक्त सोरांव के मार्गदर्शन तथा थाना अध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार मिश्रा के नेतृत्व में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत वरिष्ठ उपनिरीक्षक दिनेश कुमार सिंह, उप निरीक्षक बल्ली सिंह यादव व कांस्टेबल नन्द किशोर की टीम द्वारा एक वारण्टी अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।
दिनांक 02 जून 2025 को सांयकालीन गश्त एवं चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने थाना होलागढ़ क्षेत्र अंतर्गत दहियावां (राम लखन गैस सर्विस कार्यालय) के पास से दीपक कुमार हेला पुत्र प्यारे लाल हेला, उम्र लगभग 42 वर्ष, निवासी दहियावां, को गिरफ्तार किया। अभियुक्त के विरुद्ध माननीय न्यायालय जेएम-3 प्रयागराज द्वारा NBW (गिरफ्तारी वारंट) जारी किया गया था। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। पुलिस टीम की तत्परता से एक वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी संभव हो सकी है, जिससे क्षेत्र में कानून व्यवस्था सुदृढ़ बनी हुई है। यह जानकारी होलागढ़ पुलिस में विज्ञप्ति जारी कर दी है।
