थाना होलागढ़ में ईद-उल-अजहा के मद्देनज़र पीस कमेटी की बैठक आयोजित।।

रिपोर्ट- नीरज कुमार त्रिपाठी

होलागढ़, प्रयागराज। ईद-उल-अजहा के पर्व को लेकर शांति एवं सौहार्द बनाए रखने हेतु आज थाना होलागढ़ परिसर में क्षेत्र के सम्भ्रांत व्यक्तियों एवं धर्मगुरुओं के साथ पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई।

बता दें कि बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी ने की, जिसमें विभिन्न गांवों से आए ग्राम प्रधानों, समाजसेवियों एवं धार्मिक नेताओं ने सहभागिता की। इस दौरान जमुनीपुर ग्राम प्रधान ने विशेष रूप से ध्यान दिलाया कि उनके गांव में मंदिर और मस्जिद पास-पास स्थित हैं, जिससे त्योहार के दौरान सतर्कता बरतने की आवश्यकता है। उन्होंने प्रशासन से एहतियातन सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग भी की।

अन्य उपस्थित नागरिकों ने क्षेत्र में आपसी भाईचारे और शांतिपूर्ण माहौल की सराहना करते हुए किसी प्रकार की समस्या से इनकार किया। बैठक में पुलिस द्वारा सभी से सौहार्द बनाए रखने की अपील की गई और आवश्यक दिशा-निर्देश साझा किए गए। थाना प्रभारी विरेन्द्र कुमार मिश्र ने आश्वस्त किया कि पुलिस प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद रहेगा और किसी भी प्रकार की अफवाह या अराजकता फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। पीस कमेटी की यह बैठक क्षेत्र में अमन और एकता के संदेश के साथ सम्पन्न हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!