विश्व पर्यावरण दिवस पर वृक्षारोपण व पर्यावरण संगोष्ठी का आयोजन, बड़ी संख्या में लोगों की सहभागिता।।

रिपोर्ट- नीरज कुमार त्रिपाठी

नई दिल्ली। विकास पुरी स्थित गौरी शंकर डीडीए पार्क में शनिवार सुबह विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर एक भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम व पर्यावरण जागरूकता संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस आयोजन का नेतृत्व ज्वाइंट फोरम आफ वेलफेयर एसोसिएशंस विकास पुरी द्वारा किया गया, जिसमें मार्निंग वॉकर्स एसोसिएशन, आर्य समाज मंदिर डी ब्लॉक विकास पुरी, पर्यावरण संरक्षण गतिविधि जनकपुरी जिला, नन्हे कदम रोशनी की ओर फाउंडेशन शिव विहार, काउंसिल ऑफ वेस्ट दिल्ली आरडब्ल्यूएस सहित कई सहयोगी संगठनों ने संयुक्त रूप से भागीदारी निभाई।

बता दें कि कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 8:30 बजे हुई, जिसमें क्षेत्र के सैकड़ों पर्यावरणप्रेमियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और संगठनों के प्रतिनिधियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित पर्यावरणविद् पुनीत सूद ने हरित गृह निर्माण, जल संरक्षण, कचरा प्रबंधन, बीजारोपण व शून्य कचरा उत्पादन जैसे कई अहम मुद्दों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा, “प्रकृति को बचाना है तो हम सबको मिलकर ठोस कदम उठाने होंगे। सिर्फ बातें नहीं, अब एक्शन की जरूरत है। “जनकपुरी जिला पर्यावरण संरक्षण गतिविधि की शिक्षण संस्थान प्रमुख मनीषा कथूरिया ने भी अपने विचार साझा किए। रोहिनी कुमार गुप्ता ने पर्यावरण आरती व बांसुरी पर स्वरचित रचनाएं प्रस्तुत कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम का संचालन ज्योति ओबेरॉय ने सफलतापूर्वक किया।

संगोष्ठी के पश्चात गुणहल, चांदनी एवं पनसुटिया के पौधों का सामूहिक रूप से रोपण किया गया। आयोजन के समापन पर सभी प्रतिभागियों ने पर्यावरण संरक्षण के लिए संकल्प लिया कि वे न केवल वृक्षारोपण करेंगे, बल्कि उन्हें संरक्षित कर उन्हें पनपने में भी मदद करेंगे। कार्यक्रम का संयोजन ज्वाइंट फोरम आफ वेलफेयर एसोसिएशंस विकास पुरी के चेयरमैन अनिल शर्मा व उनकी कार्यकारिणी द्वारा किया गया। साथ ही राघवेन्द्र, जिला संयोजक पर्यावरण संरक्षण गतिविधि जनकपुरी जिला एवं सभी सहयोगी संगठनों के कार्यकारी सदस्य इस आयोजन को सफल बनाने में अग्रणी रहे। संदेश स्पष्ट था — यदि प्राणवायु चाहिए लगातार, तो जतन करने होंगे दो-चार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!