भगवान श्रीजगन्नाथ की रथयात्रा धूमधाम से संपन्न, जनसैलाब उमड़ा।।

रिपोर्ट- दिगम्बर प्रसाद त्रिपाठी (वरिष्ठ पत्रकार)

प्रयागराज, 27 जून — शुक्रवार को अपराह्न 11 बजे भगवान श्री आनंद बिहारी जी महाराज राधा कृष्ण मंदिर, 27 सब्जी मंडी से भगवान श्रीजगन्नाथ जी की वार्षिक रथ यात्रा पूरे श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ निकाली गई। यह शोभायात्रा अपने पारंपरिक मार्गों से होती हुई पुनः मंदिर प्रांगण में संपन्न हुई।श्रीजगन्नाथ रथ यात्रा में भव्य झांकियों, भजन-कीर्तन और श्रद्धालुओं के उत्साह ने माहौल को भक्तिमय बना दिया। रथ यात्रा में मंदिर के पुश्तैनी पुजारी पंडित दिगंबर प्रसाद त्रिपाठी की अगुवाई में सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए।

इस अवसर पर भाजपा नेता गौरी शंकर, ओम प्रकाश चौरसिया, सोफिया लॉरेंस, वरिष्ठ भाजपा नेता शेखर अस्थाना, समाजसेवी महेंद्र चौरसिया, सूरज केसरवानी, भारत कनौजिया, नीरज साहू, बृज बिहारी, आनंद बिहारी, दिनेश साहू, जय सिंह राठौड़, सुदर्शन सिंह, अजय मोदनवाल सहित दर्जनों गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे और रथ खींचने का पुण्य लाभ लिया।

रथ यात्रा को लेकर स्थानीय लोगों में विशेष उत्साह देखा गया। रास्ते भर जगह-जगह पुष्पवर्षा, जलपान और स्वागत की व्यवस्था की गई थी। श्रद्धालुओं ने जय श्रीजगन्नाथ के जयघोषों से पूरे क्षेत्र को गुंजायमान कर दिया।मंदिर समिति और स्थानीय प्रशासन की ओर से सुरक्षा एवं व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए थे, जिससे रथ यात्रा शांतिपूर्ण और सफलतापूर्वक संपन्न हो सकी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!