स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों को लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया क्लब की बैठक सम्पन्न, शहीद वॉल पर होगा सामूहिक झंडारोहण एवं सहभोज तैयारियां शुरु।।

रिपोर्ट- कुलदीप शुक्ला

प्रयागराज। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों को लेकर रविवार को इलेक्ट्रॉनिक मीडिया क्लब की मासिक बैठक क्लब के नारद सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक में स्वतंत्रता दिवस की रूपरेखा तय करते हुए सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि इस वर्ष भी क्लब की ओर से शहीद वॉल पर सामूहिक झंडारोहण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

झंडारोहण के उपरांत क्लब के सभी सदस्यों के लिए सामूहिक सहभोज (कम्युनिटी लंच) का आयोजन किया जाएगा। क्लब द्वारा यह परंपरा हर वर्ष निभाई जाती रही है और इस वर्ष भी उसी उत्साह के साथ कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

बैठक की अध्यक्षता क्लब संरक्षक वीरेंद्र पाठक ने की, जबकि संचालन कार्यवाहक अध्यक्ष सैयद मोहम्मद आमिर एवं सचिव कुलदीप शुक्ला ने संयुक्त रूप से किया। बैठक में क्लब के पूर्व अध्यक्ष संदीप तिवारी, पवन उपाध्याय, सलमान अहमद, संदीप वालिया, अनवर खान, गगन सिंह, पंकज शुक्ला, शिशिर गुप्ता, अभिषेक गुप्ता, विशाल, आरिश खान, जी एम वैस, शमशाद खान, शकील अहमद, अंकित चौरसिया समेत अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

बैठक में स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी सदस्यों ने अपने-अपने सुझाव दिए और जिम्मेदारियों का बंटवारा भी किया गया। क्लब ने सभी सदस्यों से अपील की है कि वे समय से कार्यक्रम स्थल पर उपस्थित होकर राष्ट्रध्वज के सम्मान और देशभक्ति की इस भावना को सशक्त बनाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!