
रिपोर्ट- नीरज कुमार त्रिपाठी
प्रयागराज | एन24 मीडिया : उत्तर प्रदेश शासन ने एक बड़े प्रशासनिक फेरबदल के तहत 23 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। इस क्रम में प्रयागराज के जिलाधिकारी रवींद्र कुमार का तबादला गाजियाबाद कर दिया गया है। उनकी जगह मनीष कुमार वर्मा को प्रयागराज का नया जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है।
मनीष कुमार वर्मा एक अनुभवी और प्रभावशाली प्रशासनिक अधिकारी माने जाते हैं। इससे पहले उन्होंने कई जिलों में विभिन्न प्रशासनिक पदों पर अपनी सेवाएं दी हैं और अपने कुशल नेतृत्व व जनसरोकारों के प्रति सजगता के लिए जाने जाते हैं। उनके प्रयागराज आगमन से जनहित से जुड़े कार्यों में और अधिक तेजी आने की उम्मीद जताई जा रही है।
पूर्व जिलाधिकारी रवींद्र कुमार ने अपने कार्यकाल के दौरान प्रयागराज में कई विकास योजनाओं, कुंभ नगरी की व्यवस्था, कानून-व्यवस्था और जनकल्याण कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से संचालित किया। उनकी प्रशासनिक सेवाओं के लिए प्रयागराज की जनता आभार व्यक्त करती है।
एन24 मीडिया प्रयागराज के नए जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा का हार्दिक स्वागत करता है और आशा करता है कि उनके नेतृत्व में जनहित के कार्यों को और मजबूती मिलेगी। साथ ही पूर्व डीएम रवींद्र कुमार को उनके नए दायित्व के लिए शुभकामनाएं देता है।
