दबंगों द्वारा मेले में अवरोध, ग्राम प्रधान ने पुलिस से लगाई गुहार।।

रिपोर्ट- नीरज कुमार त्रिपाठी

दहियावां, प्रयागराज। सोरांव तहसील क्षेत्र के होलागढ़ विकासखंड अंतर्गत ग्राम दहियावां की ग्राम प्रधान आशा देवी ने अपने ग्राम सभा में आयोजित होने वाले वार्षिक प्राचीन मेले में अवरोध उत्पन्न करने की शिकायत पुलिस से की है।

बता दें कि प्रधान आशा देवी ने सहायक पुलिस आयुक्त सोरांव प्रयागराज को भेजे प्रार्थना पत्र में बताया कि ग्राम सभा में प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी 25 अक्टूबर से 28 अक्टूबर 2025 तक प्राचीन मेले का आयोजन किया जा रहा है। मेले की दुकान एवं झूले लगाने हेतु भूमि का आवंटन मेला प्रवक्ता एवं समिति द्वारा विधिवत रूप से किया गया है।

प्रधान ने आरोप लगाया है कि मेले में जबरन झूला लगाने को लेकर विवाद किया जा रहा है। मना करने पर उसने अपने साथियों के साथ मारपीट एवं जान से मारने की धमकी दी है, जिससे मेले की शांति व्यवस्था भंग होने की आशंका है। प्रधान ने मांग की है कि मेले के शांतिपूर्ण संचालन हेतु दबंगों द्वारा किए जा रहे अवरोध को तत्काल रोका जाए और उचित कार्रवाई की जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!