डंफर की टक्कर से युवक की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम।।

रिपोर्ट- डॉ. अभिषेक शुक्ला

शान्तिपुरम, (प्रयागराज)। विकासखंड श्रृंगवेरपुर के अंतर्गत ग्रामसभा जूडापुर बीहर निवासी अरुण मिश्र (40 वर्ष) पुत्र स्वर्गीय दीनानाथ मिश्र की कल देर रात एक डंफर की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, अरुण मिश्र बाघराय स्थित सांई ऑप्टिकल्स नामक चश्मे की दुकान चलाते थे। रोज की तरह वे सोमवार की रात दुकान बंद कर घर लौट रहे थे, तभी जब वे त्रिलोकपुर चौराहे के पास पहुंचे, तभी एक अनियंत्रित डंफर ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।

बताया जा रहा है कि डंफर उन्हें कुछ दूर तक घसीटता हुआ ले गया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।घटना की जानकारी करीब एक घंटे बाद किसी माध्यम से परिवार को मिली। परिजन आनन-फानन में अरुण को निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मृत्यु की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया। पत्नी और दो छोटे बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।

पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम के उपरांत श्रृंगवेरपुर धाम में अंतिम संस्कार किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!