मानवाधिकार भारत की बैठक में पदाधिकारियों को किया गया सम्मानित, संगठनात्मक मजबूती व जनहित मुद्दों पर हुई चर्चा।।

रिपोर्ट- एन24 मीडिया न्यूज़ डेस्क

प्रयागराज। मानवाधिकार भारत की एक महत्वपूर्ण बैठक आकाशगंगा ढाबा, कुरगांव, सोरांव, जिला प्रयागराज में संपन्न हुई। बैठक में संगठन से जुड़े कई प्रमुख पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। इस दौरान संगठनात्मक मजबूती, आपसी समन्वय तथा जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।

बता दें कि बैठक को संबोधित करते हुए संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल भारतीय ने कहा कि मानवाधिकार भारत पूरे देश में सक्रिय रूप से कार्य कर रहा है। संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए पदाधिकारियों के बीच आपसी तालमेल, समर्पण और संगठनात्मक एकता बेहद आवश्यक है। उन्होंने सभी सदस्यों से जनहित एवं मानवाधिकार संरक्षण के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

बैठक के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल भारतीय ने बिहार से आई टीम को संगठन का आई-कार्ड प्रदान कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय महासचिव (बिहार) परमानंद कुशवाहा, प्रखंड सदस्य (बिहार) तबरेज आलम, पूर्वी चंपारण के उपाध्यक्ष संजय दुबे, जिला अध्यक्ष अमित कुमार, जिला उपाध्यक्ष (प्रयागराज) दीपक पटेल, जिला महासचिव (प्रयागराज) शिवप्रसाद, सदस्य विक्रम सिंह, जिला सचिव अनिल कुमार, जिला प्रचार-प्रसार मंत्री आनंद कुमार, ब्लॉक सचिव (बहरिया) विजय प्रताप सिंह, जिला सचिव (बिहार) राजेश कुमार सिंह, मानवाधिकार भारत एवं पत्रकार रक्षक एकता सेवा संघ (बिहार) के हीरा राय, पत्रकार रक्षक एकता सेवा संघ के रूपेंद्र कुमार पटेल, सदस्य विनोद कुमार सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान संगठन की भावी रणनीति, जनहित से जुड़े विषयों तथा मानवाधिकार संरक्षण के विभिन्न पहलुओं पर गंभीरतापूर्वक विचार-विमर्श किया गया। अंत में सभी पदाधिकारियों ने संगठन को मजबूत करने एवं समाज में मानवाधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!