सोनू कुमार को एक हिंदी दैनिक अख़बार का जिला प्रभारी बनाए जाने पर वॉइस ऑफ मीडिया जिलाध्यक्ष ने दी बधाई।।

प्रयागराज। ग्वालियर से प्रकाशित होने वाला सम्मानित निष्पक्ष एक हिंदी दैनिक अखबार का सोनू कुमार को जिला प्रभारी प्रयागराज बनाए जाने पर वॉइस ऑफ मीडिया जिलाअध्यक्ष प्रयागराज अजय कुमार ने बधाई दी है। बता दें कि संपादक कृष्ण कुमार शर्मा के दिशा निर्देश में सोनू कुमार को प्रयागराज का प्रभारी बनाया गया। संपादक ने बधाई देते हुए कहा कि हमारा अखबार लगभग एक दर्जन से अधिक राज्यों में प्रकाशित होता है, जो कि प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया दोनों है। हमारा अख़बार हमेशा सच के साथ रहता है। वॉइस ऑफ इंडिया के जिला अध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि सोनू एक ईमानदार और जुझारु पत्रकार है वो हमेशा सच के साथ खड़े रहते हैं। सोनू कुमार को प्रयागराज प्रभारी बनाए जाने पर पत्रकार साथियों ने बधाई दी है। उन्होंने कहा कि ऐसे ही पत्रकारिता के क्षेत्र में आप अपना काम करते रहें। इस अवसर पर वॉइस ऑफ मीडिया जिलाध्यक्ष प्रयागराज अजय कुमार, संजीत मिश्रा, दारा सिंह, बृजलाल श्रीवास्तव, पवन विश्वकर्मा आदि तमाम पत्रकार साथियों ने बधाई दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!