जिलाधिकारी कार्यालय में ठगी पीड़ितों ने सौंपा ज्ञापन, पैसा भुगतान के लिए की पुरजोर मांग।।

रिपोर्ट- कुलदीप शुक्ला।

प्रयागराज। जनपद में ठगी पीड़ितों की आवाज संगठन के सैकड़ों निवेशक एवं अभिकर्ताओं ने अपने भुगतान के लिए जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा है।जिलाधिकारी को रिमाइंडर ज्ञापन देकर विभिन्न ठगी कंपनियों में फंसे हुए पैसों के भुगतान की मांग की है।

बता दें कि जनपद प्रयागराज में आठों तहसील के दूर दूर से आये सैकड़ों ठगी पीड़ित जिनमें काफी महिलाएं भी शामिल रही। सभी लोगों ने पैदल चलते हूए भुगतान सम्बंधित नारे लगाए। संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राम लखन पाल ने जिलाधिकारी महोदय जी को ज्ञापन सौंपा, साथ ही साथ सुरेन्द्र चौधरी विधान परिषद सभा के सभापति उत्तर प्रदेश को भी ज्ञापन देकर विस्तार से अपनी समस्याओं से अवगत कराया। पाल ने दोनों अधिकारियों को बताया कि एक वर्ष पहले लाखों जमाकर्ताओं ने अपनी डूबी हुई रकम को पाने के लिए आठों तहसीलों में भुगतान आवेदन फार्म जमा किया। आगे पाल ने बताया कि यदि अब भी भुगतान जल्द नहीं कराया जाता है। तो आगामी नवम्बर 2024 में पूरे उत्तर प्रदेश के लाखों ठगी पीड़ित विशाल परिवार के साथ सभी सांसदों, विधायकों, को एवं लखनऊ विधान सभा को घेरकर अनिश्चित काल अनशन, आंदोलन करेंगे। पाल ने कहा कि कलेक्ट्रेट साहब जी को भुगतान के लिए कई बार ज्ञापन द्वारा अवगत कराया गया है। फिर भी भुगतान के लिए अभी तक कोई प्रक्रिया प्रारम्भ नहीं हुई। मंडल अध्यक्ष पुरुषोत्तम कुशवाहा, उपाध्यक्ष, प्रेम शंकर बिंद, अविनाश जायसवाल, सभी तहसील अध्यक्ष, आर के मौर्या, जाकिर हुसेन ,एस० एस० द्विवेदी, एम० के० आर्या, आर० वी०, आर० ए० मौर्या, विनोद कुमार बिन्द, प्रजापति , जीत नारायन, डा० आर नेवाज, अभयराज पाल, रमेश चन्द्र चौधरी, मिथलेश कुशवाहा,शिव प्रसाद, एवं सभी सदस्य और निवेशक आदि लोग शामिल रहे।जिला अध्यक्ष देवी दीन प्रजापति ने कार्यक्रम में शामिल हुए सभी लोगों का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!