
रिपोर्ट- डॉ अभिषेक शुक्ला।
होलागढ़, प्रयागराज। थाना होलागढ़ पुलिस टीम ने दो वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। बता दें कि दो वारण्टी अभियुक्त राजेश कुमार पुत्र मुगुल किशोर उम्र करीब 33 वर्ष और मुगुल किशोर पुत्र स्व0 जियालाल उम्र करीब 59 वर्ष निवासी राजापुर चौबारा थाना होलागढ़ कमिश्नरेट प्रयागराज को होलागढ़ पुलिस टीम द्वारा होलागढ़ थाना क्षेत्र ग्राम राजापुर चौबारा के पास से गिरफ्तार कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते जेल भेज दिया गया। थाना अध्यक्ष साविन तोमर के निर्देश पर गिरफ़्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रशि0उ0नि0 विक्रान्त कुमार तिवारी. हे0का0 कमलेश सिंह यादव, का0 अविनाशचन्द्र, थाना होलागढ़ कमिश्नरेट प्रयागराज शामिल रहे।
