विश्व हिंदू महासंघ गौरक्षा प्रकोष्ठ की टीम ने दलदल में फसी गाय का किया रेस्क्यू, पढ़िए रिपोर्ट।।

होलागढ़, प्रयागराज। गंगापार के होलागढ़ ब्लाक के अंतर्गत पूरबनारा में ग्रामीणों की सूचना पर दलदल में फंसी गाय का रेस्क्यू किया गया। रेस्क्यू विश्व हिंदू महासंघ गौरक्षा प्रकोष्ठ प्रयागराज संभाग की पूरी टीम व गो सेवकों के द्वारा किया गया।

बता दें कि उक्त विकासखंड अंतर्गत पूरब नारा ग्राम सभा के पचपेड़वा गांव के निकट बन रहे गंगा एक्सप्रेसवे टोल प्लाजा के किनारे नहर का गहरा दलदल है। जिसमें एक गाय फंस गई थी। ग्रामीणों के द्वारा सूचना विश्व हिंदू महासंघ गौरक्षा प्रकोष्ठ प्रयागराज संभाग प्रभारी आशुतोष त्रिपाठी व मंडल प्रभारी नीरज द्विवेदी को दी गई। जिनके निर्देशन में जैसे ही सूचना सनी विश्वकर्मा जिला अध्यक्ष गंगापार को हुई। तत्काल मौके पर पहुंच कर गाय को दलदल से निकलवाया गया। गाय के रेस्क्यू के बाद गो सेवक तथा गौ माता ने राहत की सास ली। जिसमें सनी विश्वकर्मा की टीम के साथ ग्राम प्रधान संतोष, शंकर मौर्य फतेहपुर, इंद्रजीत पटेल, विपिन राय, विनय मास्टर, कृष्ण कुमार मास्टर, अमित राय, सुनील विश्वकर्मा आदि गौ सेवक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!