हंसराजपुर में रामलीला का मुकुट पूजन से हुआ शुभारंभ, मंचन 21 अक्टूबर से 29 अक्टूबर तक चलेगा।।

#रिपोर्ट- डॉ० अभिषेक शुक्ला।

होलागढ़, प्रयागराज। विकासखंड होलागढ़ अंतर्गत ग्राम सभा हंसराजपुर में रामलीला का मुकुट पूजन से शुभारंभ हो चुका है। रामलीला 21 अक्टूबर से शुरू हो गई है। जिसका मंचन 29 अक्टूबर तक किया जाएगा।‌ बता दें कि नवोदय बाल विकास रामलीला समिति हंसराजपुर द्वारा रामलीला का मंचन मुकुट पूजन से हो चुका है। उक्त रामलीला का मंचन में 21 अक्टूबर प्रथम दिवस को शंकर पार्वती संवाद, इंद्र कामदेव संवाद, नारद मोह, विश्व मोहिनी स्वयंवर, रावण परिचय एवं अत्याचार, मनु-तपस्या तप एवं वरदान राम जन्म से शुरू हुआ। जिसका समापन 29 अक्टूबर को रावण वध और रामराज्य तिलक से किया जाएगा। रामलीला कुल 9 दिन करके संपन्न होगा। इस मौके पर शारदा प्रसाद मिश्र, शीतला प्रसाद शुक्ल, हरिशंकर तिवारी, चंद्रमा प्रसाद शुक्ल, प्रीतम शुक्ल, जगदेव शुक्ल, धर्म नारायण शुक्ल, हरि नाथ पांडेय, गायत्री प्रसाद मिश्र, राकेश कुमार मिश्र नगरहा आदि सम्भ्रांत लोग उपस्थित रहे। यह जानकारी रामलीला समिति अध्यक्ष एडवोकेट शशिकांत शुक्ला ने दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!