दहियावां में चार दिवसीय मेले के साथ विशाल दंगल प्रतियोगिता हुई संपन्न, प्रथम विजेता कौशांबी के आकाश, सेकंड विजेता फाफामऊ के तूफानी बने।।

#रिपोर्ट- डॉ० अभिषेक शुक्ला व विनोद कुमार पांडेय

दहियावां, प्रयागराज। विकासखंड होलागढ़ अंतर्गत दहियावां में मेले के चौथे दिन विशाल दंगल प्रतियोगिता आयोजित हुई। जिसमें प्रथम चैंपियनशिप का खिताब कौशांबी के पहलवान आकाश ने जीता और सेकंड चैंपियन का खिताब फाफामऊ के पहलवान तूफानी ने हासिल किया।

बता दें कि विगत कई वर्षों की भांति दहियावां बाजार में चार दिवसीय मेला लगाया गया। चारों दिवस रात्रि में नौटंकी का भी कार्यक्रम रखा गया। जिसमें लोगों ने भरपूर मनोरंजन किया। चारो दिवस पूरे धूमधाम के साथ रात में जगमग रंग-बिरंगी लाइटों के बीच लोगों का जनसैलाब उमड़ा रहा। मेला पारंपरिक इतिहास को समेटे हुए अपने चरमोत्कर्ष पर लोगों के आकर्षण का केंद्र बना रहा। चाट फूल्की की दुकानें, चाइनीस स्टॉल, कई किस्म के आधुनिक झूले, घरेलू उपयोगी सामान की दुकानें सब्जी की दुकान, बड़े छोटे आधुनिक आकर्षक खिलौने की दुकान, जलेबी की दुकान, सौंदर्य प्रसाधन की दुकानें और आने को मेले में आए हुए सामानों की दुकान सजी रही। जिसमें मेला दर्शकों में लुफ्त उठाते हुए क्रय विक्रय किया। मेला देखने के लिए दूर दराज के कई गांव से लोग रंग बिरंगी कपड़े पहने दिखाई पड़े। जिसमें बूढ़े, बच्चे, नौजवान, युवक, युवतियां, महिलाएं एवं पुरुष सभी पूरे हर्षोल्लास से मेले का भरपूर आनंद उठाया।

गौरतलब है कि मेले के अंतिम दिवस परंपरागत तरीके से विशाल दंगल प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें कई जिलों से पहलवानों ने कुश्ती की आजमाइश किया। कुश्ती में महिला पहलवान भी लड़ी। पहलवानों ने अपने प्रतिद्वंद्वी पहलवान को पछाड़ने में हर दांव आजमा कर प्रथम चैंपियनशिप का खिताब हासिल करना चाहा। अंत में प्रथम विजेता चैम्पियन का खिताब कौशांबी के पहलवान आकाश तिवारी को मिला। बताया जाता है कि दहियावां मेले के दंगल में लगातार चार बार प्रथम चैंपियन विजेता रहे, झूंसी के पहलवान मुकेश तिवारी के शिष्य पहलवान आकाश तिवारी हैं। इसी क्रम में दूसरे चैंपियनशिप का खिताब फाफामऊ प्रयागराज के पहलवान तूफानी ने हासिल किया। मेला कमेटी की तरफ से प्रथम चैंपियन आकाश को 2100 रुपए नगद व डॉ सौरभ मिश्र की तरफ से एक एलईडी टीवी एवं विष्णु कसेरा की तरफ से एक पीतल की बाल्टी, पीतल का लोटा, व संजय केसरवानी की तरफ से एक मिक्सर मशीन व डॉ वीर सिंह पटेल की तरफ से 2100 रूपए नगद पुरस्कार दिया गया। वहीं सेकेंड विजेता तूफानी को एक रेंजर साइकिल दिया। मोo नसीम उर्फ (बुद्धू) ने पहलवानों को नगद पुरस्कार दिया गया। दंगल प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि मादूपुर स्थिति डॉ० अंबेडकर हॉस्पिटल के मालिक डॉ० राम राज सरोज रहे। जो प्रधानपति आशा राम सरोज के करीबी बताए जाते हैं। कमेटी ने मुख्य अतिथि का जोरदार स्वागत अभिनंदन किया। उन्होंने अपनी तरफ से 1100 रुपए का नगद पुरस्कार दिया गया। मुख्य अतिथि डॉ० राम राज सरोज ने सभी पहलवानों की हौसला-अफजाई कर उत्साह बढ़ाया।

इस एतिहासिक मेले के आयोजक प्रधानपति आशाराम सरोज रहे। दंगल में संचालन (कमेंट्री) बच्चा पूर्व प्रधान सरांय तालुके ने किया। प्रबंधन व्यवस्था बाजार मालिक रामा यादव की रही। वहीं होलागढ़ थाना अध्यक्ष सविन तोमर अपने पुलिस बल से मुस्तैद रहे। उनके नेतृत्व में लेडीज पुलिस बल भारी संख्या में निगरानी करता रहा। पुलिस प्रशासन के सहयोग से चार दिवसीय मेला दंगल के साथ शांति पूर्वक पूरे धूमधाम से सम्पन्न हुआ। मेले में ड्रोन कैमरे से निगरानी करवाने का श्रेय पत्रकार अजय कुमार को गया। स्थानीय मीडिया कर्मीयों एवं समाज सेवकों की गरिमामई उपस्थित बनी रही। स्थानीय समाज सेवक नीरज शर्मा और बृजलाल श्रीवास्तव ने बताया कि मेले की व्यवस्था बहुत ही उत्तम और सराहनीय रही। संभ्रांत लोगों का भी भरपूर सहयोग मिला। मेला कमेटी ने सभी का स्वागत अभिनंदन किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!