मऊआइमां के देवापुर गांव में अनियंत्रित बोलेरो पिकअप ने युवती को रौंदा, हालत गंभीर।।

#रिपोर्ट- विनोद कुमार पांडेय

मऊआइमां, प्रयागराज। मऊआइमां थाना अंतर्गत ग्राम सभा देवापुर गौरीगंज बाजार में अनियंत्रित बोलेरो पिकअप ने युवती को रौंद दिया। गंभीर रूप से घायल युवती को प्रयागराज के निजी अस्पताल में ले जाया गया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। ड्राइवर और गाड़ी का मालिक दोनों फरार है।

बता दें कि मऊआइमां क्षेत्र देवापुर गौरीगंज बाजार में रीता सरोज उम्र 20 वर्ष पुत्री दूधनाथ सरोज तीन और लड़कियों सहित सड़क के किनारे छप्पर में सो रही थी। भोर में लगभग 5:30 बजे एक बोलोरो पिकअप अनियंत्रित होकर छप्पर में घुस गई। गाड़ी रीता सरोज के ऊपर चढ़ गई। जिससे युवती गंभीर रूप से घायल हो गई और अन्य तीन लड़कियों को भी चोट आई। रीता सरोज को शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रीता सरोज की हालत गंभीर बनी हुई है। रीता सरोज 11वीं की छात्रा थी। बताया जाता है कि इसकी सूचना पुलिस को भी दी गई। ग्रामीणों ने घेराव करके बोलोरो पिकअप को रोक लिया और तोड़फोड़ कर दी। ड्राइवर गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गया और गाड़ी मालिक का भी कुछ पता नहीं चल रहा है। गाड़ी मालिक का नाम सुरेश प्रजापति है। जो ग्राम सभा बगिया पुर का रहने वाला है। सुरेश ने हाल ही में सेकेंड हैंड बोलेरो पिकअप खरीदी थी। जिसका बेटा गाड़ी सीखने निकाला था। गाड़ी सीखने समय ब्रेक की जगह एक्सीलेटर दबा दिया, जिससे हाद्सा हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!