अनियंत्रित टेम्पो खड़े ट्रक में जा घुसी, यात्री हुए गंभीर रुप से घायल।।

#रिपोर्ट- डॉo अभिषेक शुक्ला

सोरांव, प्रयागराज। नेशनल हाईवे पर फूलपुर हंडिया की तरफ से सवारी भरकर आ रही अनियंत्रित टेंपो खड़े ट्रक में जाकर भीड़ गई। टेंपो में बैठे यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। बता दें कि टेंपो में लगभग 10 से 12 यात्री बैठे थे। जो भदोही से कड़े मानिकपुर दर्शन करने के लिए जा रहे थे। जैसे ही वह सोरांव हाईवे पर पहुंचे थे कि अनियंत्रित टेंपो जाकर ट्रक से टकरा गई। जिसमें से काफी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने बताया कि टक्कर इतनी जोर से हुई कि जोर से टक्कर की आवाज सुनाई दी। लोग तुरन्त ही दौड़कर दुर्घटना घटना स्थल पर पहुंचे। घायलों को टेंपो से बाहर निकाल कर स्थानीय थाना को सूचित किया गया। साथ में एंबुलेंस को भी फोन किया गया। दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना के पुलिस भी पहुंची। आनन-फानन में राहत बचाव कार्य में जुट गए। टेंपो मालिक देवराज गौड़ पुत्र हवलदार गौड़ भदोही को गंभीर चोटे आई हैं। जिसकी हालत नाजुक बनी हुई है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोरांव ने जिला अस्पताल प्रयागराज के लिए रेफर कर दिया। खबर लिखे जाने तक दुर्घटना में किसी की मृत्यु कोई सूचना प्राप्त नहीं हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!