
#रिपोर्ट- विनोद कुमार पांडेय
होलागढ़, प्रयागराज। विकासखंड होलागढ़ अंतर्गतग्राम सभा अरुआंव के पथरिया गांव में हर वर्ष की भांति हनुमान जयंती समारोह में संगीत मय राम कथा का आयोजन किया गया। जिसमें विराट कवि सम्मेलन भी सम्पन्न हुआ। लोगों ने काव्य पाठ का भरपूर आनंद उठाया।
बता दें कि उक्त विकासखंड अंतर्गत ग्राम सभा अरुआंव के पथरिया गांव में श्री सीताराम शिव हनुमान लोक कल्याण समिति द्वारा 15वें हनुमान जयंती समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें संगीतमय राम कथा 29 अक्टूबर से 4 नवंबर तक चली। हनुमान जयंती समारोह में राम कथा के साथ विराट महाकवि सम्मेलन आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम लगभग 15 वर्षों से लगातार इस दिन होता चला रहा है। क्षेत्र के तमाम संभ्रांत लोगों ने विराट कवि सम्मेलन काफी भरपूर आनंद लिया। कई जनपदों से आए हुए विख्यात कवियों ने अपने काव्य पाठ से लोगों को बहुत हंसाया और भाव विभोर कर दिया। जिसमें अशोक बेशरम करछना ने मंच का संचालक किया। नजर इलाहाबादी हास्य कवि झांसी, बिहारी लाल अंबर की हास्य कवि प्रतापगढ़, जितेंद्र जलज करछना, शिवम भगवती गीतकार प्रतापगढ़, प्रशांत भरूहिया प्रयागी हास्य कवि प्रयागराज ने जोरदार काव्य पाठ किया।संयोजक हरि बहादुर सिंह हर्ष रहे। इसका आयोजन राजेंद्र प्रसाद शुक्ला के द्वारा किया गया। इस मौके पर संचालक राजकुमार शुक्ला, अध्यक्ष पंडित किशोरी लाल मिश्र, उपाध्यक्ष अरविंद कुमार उपाध्याय, जीत लाल मिश्र कोषाध्यक्ष श्रीकांत शुक्ला महामंत्री, संजय शर्मा वर्तमान प्रधानपति बाल गोविंद तिवारी, भावी प्रधान सुनील शुक्ला एडवोकेट, पप्पू शर्मा, पिंटू प्रजापति, मुन्नीलाल केशव मिश्रा आदि उपस्थित रहे। क्षेत्रीय संभ्रांत लोगों और समस्त ग्रामवासीयों ने राम कथा एवं कवि सम्मेलन का भरपूर आनंद लिया।
