बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम के वांछित दो अभियुक्तों को होलागढ़ पुलिस ने गिरफ़्तार कर भेजा जेल।।

होलागढ़, प्रयागराज। थाना होलागढ़ पुलिस टीम ने बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम के वांछित दो वारंटी अभियुक्तों को गिरफ़्तार कर जेल भेज दिया।

बता दें कि बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम के वांछित दो वारण्टी अभियुक्त राम कैलाश पुत्र राम मनोहर उम्र करीब 55 वर्ष, रामजीत पुत्र राम मनोहर उम्र करीब 52 वर्ष निवासी सराय चन्द्रभान खास समसपुर थाना होलागढ़ कमिश्नरेट प्रयागराज को होलागढ़ पुलिस टीम द्वारा होलागढ़ थाना क्षेत्र बारादरी बाजार के पास से गिरफ्तार कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेज दिया गया। थाना अध्यक्ष सविन तोमर के निर्देश पर गिरफ़्तार करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 बालकृष्ण, उ0नि0 रविन्द्र कुमार यादव, हे0का0 कमलेश सिंह यादव, का0 नन्द किशोर थाना होलागढ़ कमिश्नरेट प्रयागराज शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!