शाहगंज राधाकृष्ण मन्दिर में तुलसी विवाह शोभा यात्रा, भगवान शालिग्राम की बारात एवं विवाहोत्सव कार्यक्रम।।

13 नवम्बर को सायं 6 बजे प्रसाद वितरण व भण्डारा

#रिपोर्ट- नीरज कुमार त्रिपाठी।

प्रयागराज। जनपद के सब्जी मंडी शाहगंज स्थित भगवान आनन्द बिहारी विराजमान राधाकृष्ण मन्दिर में तुलसी विवाह शोभा यात्रा के साथ बारात एवं विवाहोत्सव कार्यक्रम बड़े ही धूमधाम से सम्पन्न कराया जाएगा। प्रसाद वितरण व विशाल भंडारा भी होगा।

बता दें कि जनपद प्रयागराज सब्जी मन्डी शाहगंज में भगवान श्री शालिग्राम तुलसी विवाहोत्सव समिति द्वारा भगवान शालिग्राम जी का तिलकोत्सव कार्यक्रम दिनांक 10 नवम्बर को रात्रि 8 बजे मन्दिर में बड़े ही धूमधाम से मनाया जाएगा। उक्त कार्यक्रम में शहर के तमाम श्रद्धालु भक्तजन शामिल होंगे। तिलक 6 बजे गौरीशंकर वर्मा भाजपा नेता पानदरीबा के घर से उठकर मन्दिर आनन्द बिहारी राधाकृष्ण धाम पर पहुंचेगी। जहाँ एकादश ब्राम्हणों द्वारा तिलक का कार्यक्रम सम्पन्न कराया जाएगा। उक्त कार्यक्रम की जानकारी मन्दिर के पुस्तैनी पुजारी पंडित दिगम्बर प्रसाद त्रिपाठी ने दिया। उन्होंने बताया कि 11 नवम्बर को सिलमायन व 12 नवम्बर को सायं 4 बजे बारात शोभायात्रा रात्रि विवाह तथा 13 नवम्बर को सायं 6 बजे प्रसाद वितरण व भण्डारा होगा। इस दौरान मुख्य रूप से ओम्‌ प्रकाश चौरसिया सौफिया लारेन्स, अमर वैश्य मुन्ना भइ‌या, प्रमोद वंशल ,भरत कनोजिया, शरद राठौर, अनूप कुमार साहू, शिवम राठौर कुसुम वर्मा, अमलेन्दुभप शुक्ला, भावेश पान्डेय, आनन्द बिहारी त्रिपाठी, बृज बिहारी, श्याम बिहारी, अभिमन्यु सिंह, सीताराम शेखर अस्थाना, अनिल कुमार गुप्ता, दिनेश साहू, नीरज साहू, गब्बर राठौर, बंचन चौरसिया, पूनम सोनकर समेत सैकड़ों लोग शामिल रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!