
#रिपोर्ट- दिगम्बर प्रसाद त्रिपाठी “वरिष्ठ पत्रकार”
शाहगंज, प्रयागराज। भगवान श्री आनंद बिहारी राधा कृष्ण मंदिर सब्जी मंडी शाहगंज के प्रांगण में भगवान शालिग्राम जी की विशाल प्रतिमा अष्टधातु स्वरूप का धूमधाम के साथ तिलकोत्सव कार्यक्रम संपन्न हुआ। अक्षय नवमी के अवसर पर भगवान शालिग्राम जी का तिलकोत्सव पूजन ब्राह्मणों के वैदिक मंत्रोचार द्वारा विधि विधान से कराया गया।

बता दें कि तत्पश्चात भगवान शालिग्राम तुलसी विवाह शोभा यात्रा विवाह महोत्सव समिति के संरक्षक अमर वैश्य मुन्ना भैया व संयोजक गौरी शंकर वर्मा द्वारा तिलक चढ़ाया गया। उपहार स्वरूप फल फूल पंचमेवा मिष्ठान वस्त्र आदि के साथ चांदी के आभूषण भी भगवान को अर्पित किया गया। समिति के अन्य पदाधिकारियों द्वारा भगवान का तिलक किया गया। उपहार स्वरूप कई सामग्रियां प्रभु को भेंट की गई। उक्त कार्यक्रम मंदिर के पुश्तैनी पुजारी पंडित दिगंबर प्रसाद त्रिपाठी के आचार्य यत्व में संपन्न कराया गया। इस दौरान प्रमुख रूप से प्रमोद बंसल, अनूप केसरवानी, अध्यक्ष अजय चौरसिया, टीनू रावत, विजय चौरसिया, गोपाल मिश्रा, अजय राठौर, गब्बर, शरद राठौर, अनूप कुमार साहू, शिवम राठौर, भरत कनौजिया, आनंद बिहारी त्रिपाठी, श्याम बिहारी समेत शहर के तमाम श्रद्धालु भक्तजन उपस्थित रहे।
